biodatamaker
✕

जियो एप में जुड़ा नया फीचर

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (16:14 IST)
रिलायंस जियो ने माय जियो एप में एक वॉइस असिस्टेंट जोड़ दिया है। हैलोजियो नाम के इस नए वॉयस असिस्टेंट को माय जियो एंड्रॉयड एप में सबसे ऊपर दाएं कोने पर दिए माइक ऑइकन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। एप में दिए गए फ़ीचर को चलाने के लिए  इस असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
नए फंक्शन को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक ने सार्वजनिक किया। खबरों के मुताबिक हैलो जियो वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं के लिए कर सकते हैं। गूगल प्ले पर दिए चेंजलॉग में इस नए फीचर की जानकारी लिस्ट नहीं की गई है। लेटेस्ट बीडा बिल्ड होने के बावज़ूद हम इस फ़ीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाए। इससे संकेत मिलते हैं कि अभी फीचर के लिए अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।
 
जैसा कि हमने बताया कि शुरुआती यूज़र के मुताबिक हैलो जियो फीचर MyJio एप के होम स्क्रीन पर 'जियो एप्स' ऑइकन के पास सबसे ऊपर दाएं कोने में उपलब्ध है। माइक बटन पर क्लिक करने से आप हैलोजियो वॉइस असिस्टेंट के इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे।  
 
नया वॉइस असिस्टेंट कई तरह के काम कर सकता है। इनमें मोबाइल रीचार्ज, बिल भुगतान, म्यूज़िक और मूवी प्ले करना, जियो ऐप खोलना और कॉल करना शामिल हैं। इसके साथ ही आप जियो टैरिफ प्लान से जुड़े सवाल जैसे 'धन धना धन ऑफर क्या है' के जवाब पा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

नवीनतम

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख