ramcharitmanas

माइक्रोमैक्स के यूजर्स को मिलेगी यह शानदार सुविधा

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (20:49 IST)
नई दिल्ली। लगातार बढ़ती साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच देश की प्रमुख मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता माइक्रोमैक्स ने घोषणा की है कि उसके सभी स्मार्टफोन में मैकएफी एंटीवायरस की सुरक्षा होगी। इसके लिए दुनिया की प्रमुख सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल सिक्युरिटी के साथ एक करार किया है।
राष्ट्रीय राजधानी में इस करार की घोषणा करते हुए माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक विकास जैन ने कहा कि भारत में स्मार्टफोन के तेजी से बढ़ते चलन और सरकार के डिजिटल इंडिया पर जोर देने के कारण लोगों के स्मार्टफोन और मोबिलिटी उपकरणों के प्रयोग की प्रवृत्ति में अंतर आया है। इसी कारण माइक्रोमैक्स ने अपने उपभोक्ताओं के डेटा और लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए इंटेल सिक्युरिटी के साथ यह करार किया है। 
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा उपभोक्ता इस महीने के आखिर से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही अप्रैल की शुरुआत से माइक्रोमैक्स के नए फोन में ‘मैकएफी मोबाइल एसिस्टेंट’ पहले से इंस्टॉल होगा। जैन ने कहा कि यह सुरक्षा कवच माइक्रोमैक्स के सभी स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा ओैर सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुकूल होगा । यह एप्प बहुत ही कम साइज का होगा। यह आपके डेटा और लेन-देन को सुरक्षित बनाएगा। साथ ही आपकी बैटरी और मेमोरी के प्रबंधन में भी सहायक सिद्ध होगा। (भाषा) 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

इंदौर में एडिशनल डीसीपी को मारा धक्का, बूरी तरह सड़क पर गिरे, पुलिस ने युवकों को पीटा, 6 लोग हिरासत में

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

अगला लेख