Xiaomi की सेल : सिर्फ 5 रुपए में खरीद सकते हैं 15000 कीमत वाला स्मार्ट फोन

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (14:32 IST)
चीनी कंपनी Xiaomi भारत में 5 साल पूरे होने वह शानदार ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी ने अपनी पांचवीं सालगिरह सेल की घोषणा की है। Xiaomi की यह सेल 23 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी। Xiaomi अपने ग्राहकों के लिए '5 रुपए वाली फ्लैश सेल' भी लेकर आई है। इस सेल के तहत आप 23 जुलाई को शाम 4 से 6 बजे के बीच सिर्फ 5 रुपए में मोबाइल और टीवी खरीद सकते हैं।
 
सेल के तहत 23 जुलाई को Redmi Note 7Pro को आप सिर्फ 5 रुपए में खरीद सकते हैं। 5 रुपए में आपको नेप्च्यून ब्लू कलर का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के लिए 5 रुपए वाली फ्लैश सेल शाम 4 बजे शुरू होगी। सेल में Redmi Note 7Pro की 25 यूनिट उपलब्ध होंगी। इस फोन की बाजार कीमत 15,999 रुपए है। 23 जुलाई को शाम 6 बजे आप 5 रुपए में बोल्ड रेड कलर का Redmi Y3 खरीद सकते हैं। यह 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट है। इसकी बाजार कीमत 11,999 रुपए है।
 
इसके अतिरिक्त 23 जुलाई को शाम 4 बजे 20 इंच वाला Mi लगेज ब्लू भी आप सिर्फ 5 रुपए में खरीद सकते हैं। 5 रुपये वाली फ्लैश सेल में इसकी 100 यूनिट उपलब्ध रहेंगी। 23 जुलाई को शाम 6 बजे ही  Xiaomi के 32 इंच वाले Mi LED TV 4A Pro को 5 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत करीब 14,999 रुपए है। 
इसके अतिरिक्त 24 जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलने वाले Small = Big offer के तहत ब्लैक कलर वाले Redmi Go स्मार्टफोन और 10,000 mAh कैपसिटी वाले पावर बैंक को 699 रुपए में खरीदा जा सकता है। इनकी बाजार कीमत करीब 5,198 रुपए है।

20 इंच वाले Mi लगेज और Mi Band HRX को आप सिर्फ 1,299 रुपए में खरीद सकते हैं। इनकी बाजार कीमत 4,298 रुपए है। इस ऑफर के तहत Mi होम सिक्यॉरिटी कैमरा समेत एक और प्रॉडक्ट को 1,299 रुपए में खरीदा जा सकता है। Mi कैजुअल बैकपैक और बेसिक ईयरफोन को सिर्फ 349 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि इस सेल में कंपनी की शर्तें और नियम लागू रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More