sawan somwar

जियो ने 4जी स्पीड में भी सबको पछाड़ा

Webdunia
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (23:24 IST)
नई दिल्ली। एक रपट के अनुसार भारत में 4जी प्रौद्योगिकी वाले नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में रिलायंस जियो अपनी प्रतिद्वंद्वी दूरसंचार कंपनियों से काफी आगे है। मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन का आकलन करने वाली फर्म ‘ओपन सिग्नल’ ने अपनी ताजा रपट (मोबाइल नेटवर्कर्स रिपोर्ट, अप्रैल 2018) में यह निष्कर्ष निकाला है।

इसके अनुसार रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 96.4 प्रतिशत समय एलटीई सिग्नल मिला। अक्टूबर की रपट में यह आंकड़ा 95.6 प्रतिशत था। इसमें कहा गया है कि इस मामले में प्रतिस्पर्धी कंपनियों को जियो के बराबर आने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।


इस मोर्चे पर जियो अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी से भी स्पष्ट तौर पर 27 प्रतिशत आगे है। ओपन सिग्नल की रपट के अनुसार 4जी प्रौद्योगिकी वाले नेटवर्क पर एलटीई सिग्नल की उपलब्धता के माले में वोडाफोन (68.83%) के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसके बाद आइडिया पर (68.15%) व एयरटेल (66.81%) है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो का पूरा नेटवर्क 4जी है।

रपट में कहा गया है कि भारत में 4जी की उपलब्धता तो बढ़ी है लेकिन स्पीड अब भी बड़ा मुद्दा है और ऐसा लगता है कि दूरसंचार कंपनियां स्पीड के बजाय एलटीई की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अनुसार भारत की सभी प्रमुख 4जी सेवा प्रदाताओं ने अब 65 प्रतिशत एलटीई उपलब्धता सीमा को लांघ लिया है और इनमें से तीन अब 70 प्रतिशत उपलब्धता की ओर बढ़ रही हैं।

इस रपट में आलोच्य अवधि में औसत डाउनलोड स्पीड (3जी, 4जी व समग्र) के तीनों अवॉर्ड एयरटेल को दिए गए हैं, वहीं 4जी उपलब्धता में जियो जबकि श्रेष्ठ औसत लेटेंसी (3जी व 4जी) में वोडाफोन को अव्वल माना गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में एनालॉग पनीर, बटर और चीज़ पर लगा बैन, स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने किया बड़ा ऐलान

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, फैसले को सुप्रीम कोर्ट में करेंगे चैलेंज

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

MYH का अदना सा फार्मासिस्ट कैसे बन बैठा करोड़पति, करोड़ों के प्लॉट, आलीशान बंगला, पूरे महकमे पर उठे सवाल

क्या ब्रह्मांड बिग बैंग से नहीं बना? नई स्टडी में सामने आई 'बिग बाउंस' थ्योरी

अगला लेख