Google ने भारत की पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी रेड्डी पर बनाया डूडल

Webdunia
मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (09:48 IST)
नई दिल्ली। Google ने मंगलवार को देश की शिक्षाविद, विधायक, सर्जन और समाज सुधारक रहीं डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर उनका डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। डॉक्टर रेड्डी की आज 133वीं जयंती है।
 
डॉ. रेड्डी एक शिक्षक, सर्जन और समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में लगाया। उन्हें देश की पहली महिला विधायक होने का गौरव प्राप्त है।
 
डॉ. रेड्डी को सामाजिक असमानता, लिंग आधारित असमानता और लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के प्रयासों के लिए भी जाना जाता हैं। वे तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में सर्जन के रूप में काम करने वाली पहली महिला भी रही थीं। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह हर साल 30 जुलाई को ‘हॉस्पिटल डे’ के तौर पर मनाएगी।
 
डॉ. रेड्डी का जन्म 1886 में तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टाई में हुआ था। वे 1912 में देश की पहली महिला डॉक्टरों बनी और मद्रास के सरकारी मातृत्व अस्पताल में पहली महिला सर्जन बनीं।
 
उन्होंने 1918 में महिला इंडियन एसोसिएशन की सहस्थापना की और मद्रास विधान परिषद की पहली महिला सदस्य (और उपाध्यक्ष) के साथ साथ पहली महिला विधायक बनाया। उन्होंने लड़कियों की शादी रोकने के लिए नियम बनाए और अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनियम और देवदासी प्रथा उन्मूलन विधेयक पारित करने के लिए परिषद से आग्रह किया।
 
अपने महान योगदान के चलते मुथुलक्ष्मी को 1956 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 जुलाई 1968 को चेन्नई में उनका निधन हो गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More