suvichar

फेसबुक यूजर्स की संख्या हुई दो अरब के पार

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (19:00 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में अब दो अरब लोग लोग अपने दोस्तों से जुड़ने के लिए फेसबुक का  इस्तेमाल करते हैं और उनमें से 80 करोड़ से अधिक लोग रोजाना इस मंच पर पहुंचते हैं।
 
फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने आज कहा कि आज सुबह की स्थिति यह है कि फेसबुक समुदाय में अब आधिकारिक रूप से दो अरब लोग हैं। हम दुनिया को जोड़ने में आगे बढ़ रहे हैं। दुनिया को हम एक दूसरे के समीप लाएं। अमेरिका के बाहर भारत इस विशाल सोशल नेटवर्किंग साइट के लिए सबसे बड़ा बाजार है। यहां फेसबुक के 18 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।
 
अपने ब्लॉगपोस्ट में फेसबुक ने कहा कि फेसबुक पर औसतन 80 करोड़ लोग किसी न किसी चीज को लाइक  करते हैं जबकि 17.5 करोड़ लोग प्रेम की प्रतिक्रिया देते हैं। हर महीने करीब एक अरब लोग ग्रुप का इस्तेमाल करते हैं।
 
एक अन्य घोषणा में अमेरिका की इस कंपनी ने कहा कि उसने भारतीय चुनाव आयोग के साथ साझेदारी की है।  इसके तहत 1-4 जुलाई के दौरान भारत में फेसबुक पर उन लोगों को स्मृति पत्र भेजा जाएगा जो वोट देने के  पात्र हो गए हैं।  (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश के स्कूलों में 3 दिन होंगे जन्माष्टमी के कार्यक्रम, स्कूल शिक्षा विभाग का फरमान, आयोजन के फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश

गुजरात पुलिस बेड़े में शामिल होंगे 500 नए आधुनिक ‘जनरक्षक’ वाहन, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी देंगे सौगात

3400 किस वाली कार की रील हुई वायरल, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने काटा 5500 रुपये का चालान

LIVE: पटना में CM हाउस की ओर बढ़े छात्र, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

देवदार के घने जंगलों में विराजते हैं ताड़केश्वर महादेव, सावन में जरूर करें दर्शन

अगला लेख