Hanuman Chalisa

जीएसटी के लिए बीएसएनएल ने लांच किया वेब एप

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (22:24 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी सेवाएं देने के लिए जीएसपी/ एएसपी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की वेब ऐप लांच किया।
 
बीएसएनएल ने मास्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमआईपीएल) की भागीदारी में राष्ट्रीय स्तर पर यह सेवा शुरू करने का ऐलान किया। इससे कारोबारियों के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों को जीएसटी अपनाने में मदद मिलेगी।  
 
इसमें जीएसटी अनुपालन के लिए सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया गया है एक कंप्यूटर , टेबलैट या स्मार्ट फोन पर जीएसटी रिटर्न तैयार करने, भुगतान हेतु जीएसटी चालान निकालने, जीएसटी रिटर्न भरने, बेमेल इन्वाइस वापस लौटाने आदि में सहायक सिद्ध होगा।
 
बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने इसके लिए वेब एप लांच करते हुये कहा कि इस सेवा के लिए तीन प्लान लांच किए गए हैं जिसमें बेसिक, प्लस और प्रो शामिल है। बेसिक प्लान में दो हजार तक वार्षिक इन्वाइस नि:शुल्क है। प्लस प्लान में दो हजार से छह हजार वार्षिक इन्वाइस जारी किया जा सकेगा और इसके लिए 1999 रुपए का शुल्क लेगा। इसी तरह से प्रो प्लान के तहत छ: से अधिक हर इन्वाइस के लिए एक रुपया शुल्क लगेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख