sundarkand

Airtel ने किया 5G नेटवर्क पर क्लाउड गेमिंग का टेस्ट, यह आया नतीजा

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (17:21 IST)
नई दिल्ली। संचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Airtel) ने 5 जी के परिवेश में भारत का पहला क्लाउड गेमिंग सत्र सफलतापूर्वक संचालित किया करने का दावा किया है।
 
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह प्रदर्शन 5जी के मौजूदा परीक्षणों के तहत मानेसर (गुड़गांव) में किया गया तथा इसमें दूरसंचार विभाग द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया गया। 
 
5जी क्लाउड गेमिंग के प्रदर्शन के लिए एयरटेल ने भारत के दो सर्वश्रेष्ठ गेमर्स - मॉर्टल (नमन माथुर) और मांबा (सलमान अहमद) के साथ गठबंधन किया।
ALSO READ: iPhone 13 के प्रेमियों के लिए बुरी खबर, भारत में नहीं मिलेगा यह फीचर
ब्लैकनट से गेमिंग टेक्नॉलॉजी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए मॉर्टल एवं मांबा को एस्फाल्ट पर स्प्रिंट रेसिंग चैलेंज दिया गया, जिन्होंने ब्लेज़िंग फास्ट एवं अल्ट्रा-लो लेटेंसी 5जी वातावरण में अपने गेमिंग के कौशल का टेस्ट किया।
 
क्लाउड गेमिंग द्वारा यूज़र्स रियल टाइम में गेम्स को स्ट्रीम कर सकते हैं और खेल सकते हैं। इसके लिए उन्हें ये गेम डाउनलोड नहीं करने पड़ते और न ही गेमिंग हार्डवेयर में भारी निवेश की जरूरत होती है।

5 जी नेटवर्क की शुरुआत से क्लाउड गेमिंग की लोकप्रियता बढ़ेगी और यूज़र्स किसी भी जगह से अपने स्मार्टफोन एवं टैबलेट पर हाई-एंड कंसोल गेमिंग जैसा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख