Hanuman Chalisa

शब-ए-बरात क्या है? जानिए महत्व और 10 बातें

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (11:48 IST)
Muslim
Shab E Barat 2022: मुस्लिमों का त्योहार है है शब-ए-बरात के दिन मुस्लिम लोग रातभर जागकर यह त्योहार मनाते हैं। आओ जानते हैं कि क्या है शब है बरात और क्यों मनाते है यह त्योहार।
 
 
1. शब का अर्थ होता है रात और बरआत का अर्थ होता है बरी होना। हिजरी कैलेंडर के अनुसार शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद यह रात प्रारंभ होती है। रज्जब (सातवां) महीने के बाद शआबान (आठवां) महीना होता है।
 
2. इस्लाम धर्म के अनुसार यह बहुत ही फजीलत की रात मानी जाती है और इस रात को इस्लाम के मानने वाले दुआएं मांगते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं।
 
3. इस रात में इबादत और तिलावत का दौर चलता रता है। इस रात को लोग अपने उन परिजनों के लिए मगफिरत की दुआएं करते हैं जो कि इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। उनकी कब्रों पर जाकर भी दुआएं की जाती है।
 
4. कहते हैं कि इस रात में सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करने और अपने पापों के लिए क्षमा मांगने से अल्लाह उन्हें माफ कर देते हैं।
 
5. कहते हैं कि इस रात खुदा की अदालत में पाप और पुण्य का निर्णय क्या जाता है और जहन्नुम में जी रहे उन लोगों को वहां से आजाद कर जन्नत भेज दिया जाता है जिनकी इबादत को स्वीकार कर लिया गया।
 
6. इस दिन के पूर्व मस्जिदों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। शाम एवं रात की नमाज में लोग यहां आकर यहां इबादत करते हैं और साथ ह अपने-अपने बुजुर्गों के लिए फातिहा पढ़ते हैं।
 
7. इस दिन बहुत से लोग रोजा भी रखते हैं। रोजा यानी की नियमों के तहत उपवास रखते हैं। कहते हैं कि इस दिन रोजा रखने पुण्य मिलता है। हालांकि कुछ उलेमा इस बात से इत्तेफाक रखते हैं।
 
8. ऐसी मान्यता भी है कि शबे बरात के दिन से ही रूहानी साल की शुरुआत हो जाती है।
 
9. इस दिन किसी भी प्रकार की आतिशबाजी, शोर शराबा या जश्न नहीं किया जाता है, क्योंकि यह इबादत की रात होती है।
 
10. इस मुबारक रात में गुस्ल, अच्छे कपड़े पहनना, इबादत के सुरमा लगाना, मिसवाक करना, इत्र लगाना, कब्रो की जियारत करना, फातिहा दिलाना, खैरात करना, मगफिरत की दुआ करना, तहज्जुद की नमाज पढ़ना, नफिल नमाजें पढ़ना आदि कई पवित्र कार्य किए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

मिथुन संक्रांति 2026: करें ये 5 विशेष दान, आर्थिक तंगी और जीवन के संकटों से मिल सकती है राहत

देवगुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, करियर-धन पर पड़ सकता है असर

Somvati Amavasya Remedies: सोमवती अमावस्या पर करें पिंडदान, श्राद्ध या तर्पण, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

सोमवती अमावस्या क्यों हैं इस बार खास, जानें महासंयोग, पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख