बकरीद 2021: भारत में कब है, जानें कुर्बानी का महत्व, तारीख और समय

Webdunia
Eid al-Adha 2021

Eid al-Adha 2021
 
ईद-उल-अजहा या बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार होता है। यह त्योहार रमजान के पवित्र माह की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार इसी दिन मुसलमानों के पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने प्रिय बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को अल्लाह के नाम पर कुर्बान कर दिया था तभी से हर साल बकरीद यानी 'ईद-उल-अजहा' का त्योहार मनाया जाता है। ईद-उल-अजहा इस्लामी कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीना होता है।
 
 
इस साल ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार 21 जुलाई 2021 को मनाया जाएगा। इसकी तारीख एक दिन आगे या पीछे भी हो सकती है। वैसे भारत में इस साल बकरीद मंगलवार, 20 जुलाई, 2021 को पड़ने की संभावना है। लेकिन ये संभावित तारीख है क्योंकि वास्तविक तारीख का एलान ईद-उल-अजहा का चांद नजर आने के बाद ही होगा। 
 
बकरीद के दिन सुबह में नमाज अदा करने के साथ ही ईद मनाने की शुरुआत हो जाती है। यह त्योहार अपने अनुयायियों को खुशी के मौके पर गरीबों को नहीं भूलने की सीख देता है, क्योंकि बकरीद पर कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से करने की शरीयत में सलाह है। एक हिस्सा गरीबों में तकसीम किया जाए, दूसरा हिस्सा अपने दोस्त अहबाब के लिए इस्तेमाल किया जाए और तीसरा हिस्सा अपने घर में इस्तेमाल किया जाए। तीन हिस्से करना जरूरी नहीं है, अगर खानदान बड़ा है तो उसमें दो हिस्से या ज्यादा भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। गरीबों में गोश्त तकसीम करना मुफीद है। कुर्बानी का सिलसिला ईद के दिन को मिलाकर 3 दिनों तक चलता है।
 
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, हर साल बकरीद का त्योहार 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। अत: इस बार ईद-उल-अजहा का यह प्रमुख त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के बाद अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों को घर में ही नमाज अदा करनी पड़ी थी, लेकिन इस बार लोगों को उम्मीद है कि ईदगाह और मस्जिद में जमात के साथ नमाज अदा कर सकेंगे। 

ALSO READ: ईद उल अदहा : जानिए कैसे और क्यों मनाई जाती है बकरीद

ALSO READ: 21 जुलाई: ईद-उल-जुहा : बलिदान का मुबारक त्योहार है बकरीद, क्या है इतिहास

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

अगला लेख
More