बैंगलोर के गेंदबाजों का उड़ाया धुआं, चेन्नई के बल्लेबाजों ने बनाए 226 रन

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (21:20 IST)
बेंगलुरू:बैंगलोर को अपने ही मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों द्वारा खूब मार खानी पड़ी। डेवोन कोंवे के 45 गेंद में 83 रन और शिवम दुबे के 27 गेंद में 52 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ छह विकेट पर 226 रन बनाये ।पहले गेंदबाजी का आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी का फैसला चेन्नई के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया ।

चेन्नई ने आक्रामक शुरूआत की और कोंवे ने दूसरे ओवर में ही वेन परनेल को मिडविकेट में चौका लगाया और तीन गेंद बाद छक्का जड़ा। रूतुराज गायकवाड़ तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर परनेल को कैच देकर लौटे।

कोंवे ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए विजयकुमार विशाख को चौका जड़ा। अगली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने हुक शॉट पर चार रन लिये। रहाणे ने 20 गेंद में 37 रन बनाये । उन्होंने छठे ओवर में परनेल को दो चौके और एक छक्का लगाकर 15 रन निकाले।

सातवें ओवर में गेंदबाजी को आये ग्लेन मैक्सवेल को आते ही कोंवे ने चौका लगाया। रहाणे और कोंवे ने लगभग हर ओवर में चौका या छक्का जड़ा। कोंवे ने वानिंदु हसरंगा डिसिल्वा को दसवें ओवर में मिडविकेट पर ऊंचा छक्का लगाया। श्रीलंका के इस गेंदबाज ने हालांकि खतरनाक होती इस साझेदारी को तोड़कर रहाणे को पवेलियन भेजा।

कोंवे ने इसी ओवर में दो रन लेकर लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने फिर हसरंगा को चौका लगाकर दस ओवर में चेन्नई को दो विकेट पर 97 रन तक पहुंचाया।

शिवम दुबे ने आते ही मैक्सवेल को छक्का लगाया जबकि कोंवे ने विजयकुमार को लगातार दो चौके जड़े। दुबे ने हर्षल पटेल को लांग आन पर छक्का लगाया और सिराज को मिडविकेट पर चौका जड़ा। इसके बाद स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया। चेन्नई का स्कोर 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 165 रन था।

कोंवे 16वें ओवर में पटेल की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने रहाणे के साथ 74 और दुबे के साथ 80 रन की साझेदारी की। दुबे ने परनेल को छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके बाद विकेट गंवा बैठे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अरे इधर आएगा एक, धोनी की ही तरह बांग्लादेश की फील्डिंग चेंज करते हुए नजर आए ऋषभ पंत [Video Viral]

गेंद से ज्यादा बल्ले से कमाल दिखाया आवेश ने, दिलीप ट्रॉफी में जड़ा अर्धशतक

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

अगला लेख
More