Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंतहा हो गई इंतजार की, 1514 दिन बाद खेलने को मिला पहला IPL मैच

हमें फॉलो करें इंतहा हो गई इंतजार की, 1514 दिन बाद खेलने को मिला पहला IPL मैच
, गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (13:04 IST)
लंबे समय के बाद आईपीएल में बुधवार रात एक और खिलाड़ी का पदार्पण हो गया। चोटिल कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह युवा ऑलराउंडर सिद्धेश लाड को किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतारने का फैसला किया। ये सिद्धेश लाड ने अपना डेब्यू उस स्थिति में किया जब बेंच पर कई अनुभवी खिलाड़ी बैठे थे। लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने स्थानीय युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया ।मैच से पहले खुद कप्तान रोहित शर्मा ने सिद्धेश को मुंबई इंडियंस की कैप सौंपी।
 
मुंबई में ही जन्में सिद्धेश लाड को मुंबई इंडियंस की टीम इतना इंतजार करवाएगी उन्होंने सोचा न था। सचिन तेंदुल्कर और कप्तान रोहित शर्मा खुद मुंबई से हैं। सिद्धेश का जन्म 3 मई 1992 को मुंबई में हुआ। इन्हें 2015 आईपीएल में मुंबई इंडियंस  ने अपनी टीम में शामिल किया था। पर तब से मैदान पर न उतर सके। 5 साल या कहें 514 दिन बाद सिद्धेश लाड को यह मौका मिल गया। 
 
आते ही मारा छक्का
 
इंतजार जैसे ही खत्म हुआ सलामी बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने अपनी पारी की शुरुआत छक्का लगा कर की।  इसके बाद उन्होंने एक चौका भी जड़ा, फिर चौथे ओवर में वो 13 गेंदों में 15 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर  बोल्ड हो गए।
 
घरेलू क्रिकेट में किया धमाकेदार प्रदर्शन
 
 सिद्धेश लाड  के प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों पर नजर डालें तो  2013 से अब तक 49  मैचों में 43.27 की औसत से 3592 रन बनाए हैं।  8 शतक और 22 अर्धशतक बनाने के बाद उन्होंने बता दिया कि उनके पास प्रतिभा है।  
 
पांड्या संग मिला था मौका
 दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक पांड्या को भी मुंबई इंडियंस 2015 में खरीदा था। 
 आज हार्दिक पांड्या एक मशहूर ऑलराउंडर बन चुके हैं लेकिन सिद्धेश को अब जाकर मौका मिला है। खेल के लिए किस्मत का भी एक अहम योगदान होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई इंडियंस के लिए खेली थी तूफानी पारी, कीरोन पोलार्ड ने बताया सफलता का यह राज