Hanuman Chalisa

आईपीएल 2018 : ऋषभ पंत को मिलेगा राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (18:41 IST)
कोलकाता। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी जड़ने वाले ऋषभ पंत के प्रदर्शन के खुश भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज को सही समय पर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा। पंत ने टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए पंत ने 63 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए, जो किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्कोर है।
 
 
गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ऋषभ सही समय पर भारतीय टीम में जगह बनाएगा। मुझे लगता है कि वह भविष्य है। आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए चुनी गई भारत की टी-20 टीम में अनदेखी के 2 दिन बाद पंत ने यह पारी खेली।
 
गांगुली ने कहा कि पंत और ईशान किशन (21 गेंदों में 52 रन बनाने वाले) जैसे खिलाड़ियों का समय आएगा। ये युवा खिलाड़ी हैं, कोई जल्दबाजी नहीं है। समय के साथ ये ज्यादा मैच खेलेंगे और तब तक वे परिपक्व हो जाएंगे। आने वाले वर्षों में ये भारत के लिए खेलेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख