Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

धोनी पर उठाए गांगुली ने सवाल, बोले...

हमें फॉलो करें धोनी पर उठाए गांगुली ने सवाल, बोले...
नई दिल्ली , गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (07:36 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी 'एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में चैंपियन खिलाड़ी' हैं लेकिन उन्होंने संदेह जताया कि वे अब भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में अच्छे खिलाड़ी हैं।
 
गांगुली ने 'इंडिया टुडे' से कहा कि मुझे काफी यकीन नहीं है कि धोनी अच्छा टी-20 खिलाड़ी है। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का चैंपियन खिलाड़ी है लेकिन टी-20 क्रिकेट में 10 साल में उसने सिर्फ एक अर्द्धशतक जड़ा है और यह सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड नहीं है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक बार फिर धोनी के प्रभावहीन प्रदर्शन के बाद गांगुली ने यह टिप्पणी की।
 
गांगुली ने हालांकि कहा कि धोनी शानदार एकदिवसीय खिलाड़ी है और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी अनदेखी नहीं हो सकती। गांगुली ने कहा कि मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए धोनी को चुनूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि धोनी को बल्ले से रन बनाने होंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय