IPL 10 : ट्वंटी-20 के पहले 10 हजारी बने क्रिस गेल

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (22:14 IST)
राजकोट। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज क्रिस गेल ट्वंटी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
                         
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर गेल ने आईपीएल 10 में गुजरात लायंस के खिलाफ मंगलवार को अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही इस विशेष उपलब्धि को हासिल कर लिया। आईपीएल का 10वां संस्करण शुरु होने से पहले गेल इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने से मात्र 63 रन दूर थे। गेल ने गुजरात के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और सात छक्के उड़ाये। गेल के अब ट्वंटी-20 में 10074 रन हो गए हैं।
 
37 वर्षीय गेल ने पिछले पांच सत्रों में बेंगलुरु को अपने बल्ले के दम पर कई मैच जिताए हैं। वह 2011 और 2012 सीज़न में आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। गेल ने ट्वंटी-20 में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाए हैं। उनके नाम 60 अर्धशतक भी हैं। ट्वंटी-20 में सर्वोच्च स्कोर गेल (175) के ही नाम दर्ज है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
              
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल ने आईपीएल में 2009 से अब तक 96 मैचों में 3563 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक पांच शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। ट्वंटी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल के बाद न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बैंडन मैकुलम हैं। मैकुलम के ट्वंटी-20 में अब तक 7371 रन हैं। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगला लेख
More