Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

विमान हादसा टला, बाल-बाल बची दिल्ली डेयरडेविल्स टीम

हमें फॉलो करें विमान हादसा टला, बाल-बाल बची दिल्ली डेयरडेविल्स टीम
, शुक्रवार, 8 मई 2015 (16:55 IST)
रायपुर। रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। दरअसल रनवे पर लैंड करने के बाद जेट एयरवेज और इंडिगो की फ्लाइट आमने-सामने आ गई। इंडिगो फ्लाइट में कोलकाता से रायपुर आई दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के खिलाड़ी सवार थे।

खबरों के मुताबिक दोनों फ्लाइट्स के रनवे में एक साथ आ जाने से पायलट कुछ देर के लिए परेशान हो गए। इसी बीच इंडिगो के पायलट ने एक दम से ब्रेक लगाया जिससे कि यात्रियों को जोर से झटका लगा और विमान हादसा टल गया। आपको बता दें कि जेट एयरवेज का विमान उसी समय रनवे से टेक ऑफ कर रहा था।        

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi