Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शीर्ष 4 में जगह बनाने उतरेगी मुंबई इंडियंस

हमें फॉलो करें शीर्ष 4 में जगह बनाने उतरेगी मुंबई इंडियंस
, गुरुवार, 7 मई 2015 (16:07 IST)
चेन्नई। लगातार 4 जीत के बाद आत्मविश्वास से ओत-प्रोत मुंबई इंडियंस शुक्रवार को शीर्ष पर काबिज  चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखने और आईपीएल के अंतिम 4 में प्रवेश के इरादे  से उतरेगी।
पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से हराने के बाद मुंबई के हौसले काफी बुलंद हैं। लगातार  4 हार से शुरुआत करने वाली मुंबई ने शानदार वापसी करके अंक तालिका में 5वें स्थान पर कब्जा कर  लिया है। उसके 10 मैचों में 10 अंक हैं और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स से  1 अंक ही पीछे है।

शुक्रवार का मैच जीतने से वह न सिर्फ शीर्ष 4 में पहुंच जाएगी बल्कि प्लेऑफ में जगह बनाने की उसकी  उम्मीदें पुख्ता हो जाएंगी। उसके लिए यह हालांकि इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि उसका सामना  आईपीएल की सबसे कामयाब और लगातार अच्छा खेलने वाली टीम से है।

चोटों के कारण शुरुआत में कुछ अहम खिलाड़ियों को खोने वाली मुंबई इंडियंस ने सही समय पर फॉर्म  हासिल की है। लैंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कप्तान रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू और कीरोन पोलार्ड ने रन  बनाए हैं।

गेंदबाजी में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि हरभजन सिंह काफी  किफायती साबित हुए हैं। मलिंगा, हरभजन और आर. विनय कुमार मिलकर चेन्नई के बल्लेबाजों को  परेशान कर सकते हैं, दूसरी ओर 10 मैचों में से 7 जीतने वाली चेन्नई जीत की लय कायम रखना  चाहेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली 2 बार की चैंपियन चेन्नई टीम की बल्लेबाजी बेहतरीन है। ब्रैंडन  मैक्कुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रैवो के साथ ही कप्तान धोनी ने भी अच्छी  पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, रवीन्द्र जडेजा और पवन नेगी ने अच्छा प्रदर्शन  किया है।

टीमें-

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आरोन फिंच, अंबाती रायुडु, अभिमन्यु मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव  पटेल, कीरोन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमरा, जोश हेजलवुड, मर्चेट  डि लांगे, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, लैंडल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैकक्लीनागन, एडेन ब्लिजार्ड,  अक्षय वाखरे, नितिश राणा, सिद्धेश लाड, हार्दिक पंड्या, जगदीशा सुचित, उन्मुक्त चंद, आर. विनय कुमार  में से।

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान), आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, ब्रैंडन मैक्कुलम, ड्वेन ब्रावो,  ड्वेन स्मिथ, फ्रांकोइस डु प्लेसिस, ईश्वर पांडे, मैट हेनरी, मिथुन मन्हास, मोहित शर्मा, पवन नेगी, आर.  अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, सैमुअल बद्री, सुरेश रैना, रोनित मोरे, माइकल हसी, राहुल शर्मा, काइल एबोट,  अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एंड्रयू टाये और एकलव्य द्विवेदी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi