सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान को क्यों याद आए केजरीवाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 जून 2024 (12:28 IST)
Imran khan remembers Kejriwal : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारतीय न्याय व्यवस्था की सराहना करते हुए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मामले का जिक्र किया।
 
इमरान ने सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यी बेंच के सामने कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्क में एक ऐसी न्यायपालिका है जो चुनाव प्रचार के लिए जेल में बंद एक मुख्यमंत्री को जमानत पर रिहा कर देती है।
 
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही उनकी प्रताड़ना हो रही है। यहां अघोषित मार्शल लॉ लगा हुआ है। इस पर जस्टिस मिनाल्लाह ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि आप एक बड़ी पार्टी के नेता हैं जिसको करोड़ों लोग सपोर्ट करते हैं।
 
इमरान ने कहा कि 8 फरवरी को हुए पाकिस्तान के आम चुनाव से दूर रखने के लिए 5 दिन के अंदर ही उन्हें दोषी करार दे दिया गया। उन्होंने अदालत के उस आदेश को लेकर भी नाखुशी जताई, जिसमें मामले की लाइव स्ट्रीमिंग करने की खैबर पख्तूनख्वा सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया गया था।
 
उन्होंने प्रधान न्यायाधीश से सवाल करते हुए कहा कि आपने फैसले में लिखा कि मैंने पिछली सुनवाई के दौरान राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। मुझे समझ में नहीं आया कि मैंने क्या राजनीतिक फायदा उठाया। इस पर, प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि फैसले पर न्यायाधीश किसी को स्पष्टीकरण देने के लिए बाध्य नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More