जब तक सूरज रहेगा, तब तक जल रीछ रहेगा

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2017 (15:53 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों का दावा है कि 8 पैरों वाला जीव जल रीछ (टार्डीग्रेड) सूर्य के खत्म होने तक अस्तित्व में रहेगा। इस जीव का विश्व का अनश्वर जीव घोषित किया है।
 
ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि इंसानों की तुलना में जल रीछ कम से कम 10 अरब साल अधिक अस्तित्व में रहेगा। ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल' में प्रकाशित अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि सूर्य के खत्म होने तक पृथ्वी पर जल रीछ का जीवन बना रहेगा।
 
इसमें यह भी कहा गया है कि एक बार जल रीछ का जीवन शुरू होने के बाद उसे नष्ट करना कठिन होता है। यह अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना को जगा देता है। यह जीव बिना भोजन-पानी के 30 वर्ष तक जीवित रह सकता है और 150 डिग्री सेल्सियस में भी रह सकता है। यह गहरे समुद्र में भी रह सकता है और अंतरिक्ष के निर्वात तक भी।
 
जल में रहने वाला यह जीव 60 वर्ष तक जीवित रह सकता है। यह बढ़कर अधिकतम 0.5 मिलीमीटर लंबा हो सकता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More