इंसानी खून चूसने वाले जंगली चमगादड़ मिले

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (16:44 IST)
वॉशिंगटन। पहली बार इंसानों का खून चूसने वाले विशालकाय जंगली चमगादड़ (वैम्पायर बैट्स) पाए गए हैं जिससे बीमारियों के प्रसार की चिंता पैदा हो गई है। इससे पहले ऐसा माना जाता था कि इस प्रकार के चमगादड़ केवल पक्षियों का खून चूसते हैं।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने उत्तर-पूर्वी ब्राजील के कतिंबु नेशनल पार्क में रहने वाले वैम्पायर चमगादड़ों डी एकाउडेटा के मल के 70 नमूनों का विश्लेषण किया। इस दौरान उन्होंने 15 नमूनों के डीएनए का पता लगाने में कामयाबी हासिल की जिनमें से 3 में मनुष्यों के खून के बारे में पता चला। 
 
ब्राजील के फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पेरनामबुको के एनरिको बर्नार्ड ने कहा कि हम आश्चर्यचकित हैं। यह प्रजाति इंसानों का खून चूसने के लिए अनुकूल नहीं थी। चमगादड़ रात में अमूमन बड़े पक्षियों को निशाना बनाते हैं और भोजन के रूप में एक पशु से लगभग एक चम्मच खून चूसते हैं।
 
हालांकि मनुष्यों के अतिक्रमण के चलते संभवत: उन्होंने अपनी भोजन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए मनुष्यों के खून के उपयोग की क्षमता विकसित कर ली हो। गौरलतब है कि इस पार्क में अब कई परिवार रहते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने अधिकतर नमूनों में मुर्गे का खून पाया, जो आमतौर पर इलाके में फॉर्म में रखे जाते हैं।
 
इस अनुसंधान का प्रकाशन 'एक्टा किरोपटेरोलॉजिका जर्नल' में हुआ है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More