Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अमेरिका की चेतावनी, वेनेजुएला में हो सकते हैं सीरिया जैसे हालात

हमें फॉलो करें अमेरिका की चेतावनी, वेनेजुएला में हो सकते हैं सीरिया जैसे हालात
संयुक्त राष्ट्र , गुरुवार, 18 मई 2017 (12:29 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में चेतावनी दी है कि वेनेजुएला का संकट गहरा रहा है और यह बिगड़कर सीरिया या दक्षिण सूडान जैसे बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है।
 
कई सप्ताह से सरकारी बलों और विपक्षी प्रदर्शनकारियों के बीच चली आ रही झड़पों में कम से कम 43 लोग मारे गए हैं। ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा आर्थिक एवं राजनीतिक संकट से निपटने के लिए अपनाए गए तरीके से रोष में हैं।
 
अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने बुधवार को सुरक्षा परिषद की वार्ताओं के बाद कहा कि स्थिति में सुधार नहीं आ रहा, यह बिगड़ रही है। हम यह कहने की कोशिश रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह कहने की जरूरत है- 'अपनी जनता के मानवाधिकारों का सम्मान करो या फिर यह उसी दिशा में जाएगा, जिसमें हमने कई अन्य को जाते देखा है।'
 
परिषद के कुछ सदस्यों की आपत्ति के बावजूद अमेरिका ने वेनेजुएला के मुद्दे पर बंद दरवाजे में विचार विमर्श करने का अनुरोध किया है। आपत्ति जताने वाले देशों ने कहा कि यह संकट अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट नहीं है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरीका : सांप को चूमने की कोशिश, और...