sundarkand
✕

इंडोनेशिया के ग्रामीणों ने सुनामी की भयावह यादें साझा कीं

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (21:45 IST)
कैरिटा (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के तटीय क्षेत्रों में सुनामी के कारण जान-माल की भारी क्षति हुई है और लोगों को उस भयावह स्थिति से उबरने में समय लगेगा। सुनामी से अपना सब कुछ गंवा बैठे एसेप सुनारिया के अनुसार उसने पानी की तेज आवाज सुनी। इसके बाद पानी की ऊंची लहरों में उसकी बाइक के साथ ही उसका घर और गांव तक बह गए।
 
 
ज्वालामुखी फटने के चलते आई सुनामी में कम से कम 281 लोग मारे गए। बचावकर्मी जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। 42 वर्षीय सुनारिया उस आपदा के सदमे से उबरने का प्रयास कर रहा है, जो बिना किसी चेतावनी के आया था। उसने याद करते हुए कहा कि पानी तेज आवाज के साथ आया। वह हैरान था। उसे इसकी कोई उम्मीद नहीं थी, क्योंकि कोई पूर्व चेतावनी नहीं थी। पहले उसने सोचा कि यह केवल ज्वार की लहर है लेकिन पानी की लहर बहुत ऊंची हो गई।
 
सुनारिया ने बताया कि उसका परिवार ऊंचे स्थान के लिए भागा। उनके पास केवल कपड़े थे। यद्यपि वे कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों में से थे। शनिवार रात में जब शक्तिशाली सुनामी आई तो उसमें कुछ ग्रामीण बह गए। यह सुनामी दक्षिणी सुमात्रा और जावा के पश्चिमी हिस्से में आई।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुनामी अनाक क्राकाटोआ ज्‍वालामुखी फटने के बाद संभवत: समुद्र के नीचे मची तीव्र हलचल के कारण सुनामी आई। सुनारिया ने कहा कि मेरा परिवार सुरक्षित है लेकिन मेरा मकान नष्ट हो गया है, सब कुछ समाप्त हो गया।

एक अन्य ग्रामीण सुनार्ती अपने नष्ट हुए मकान के बाहर घुटने भर पानी में अपने सामान तलाश रही थी। उसने बताया कि हमें रविवार को वहां 2 शव मिले। सुनार्ती ने बताया कि उसकी 100 वर्षीय मां बच गई है और वे ऊंचे स्थान पर हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात

अगला लेख