रद्दी टॉयलेट पेपर से पैदा की जा सकती है बिजली

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2017 (20:22 IST)
लंदन। रद्दी टॉयलेट पेपर के इस्तेमाल से नवीकरणीय बिजली पैदा की जा सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दो चरणों वाली एक प्रक्रिया के जरिए ऐसा करना मुमकिन है और इसमें आवासीय इमारतों में लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा पैनलों की कीमत के बराबर ही खर्च आएगा।
 
अगर इस प्रक्रिया को अपनाया जाता है तो इससे नगर निगम के कूड़ा जमा करने वाले क्षेत्रों के  अत्यधिक भर जाने की समस्या और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता की समस्या को सुलझाया जा  सकता है।
 
रद्दी टॉयलेट पेपर को अकसर किसी काम का नहीं समझा जाता है। हालांकि यह कार्बन का एक  बेहतर स्रोत है और सूखा रहने पर इसमें 70 से 80 फीसदी सेलूलोस मौजूद होता है।
 
पश्चिमी यूरोप में हर साल प्रत्येक व्यक्ति द्वारा औसतन 10 से 14 किलोग्राम टॉयलेट पेपर  कचरे के तौर पर निकाला जाता है। नालों में जमा होने वाली इस रद्दी की मात्रा भले ही मामूली  हो लेकिन यह नगर निगम के कचरे का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ एम्सटर्डम के शोधकर्ताओं के मुताबिक बिजली पैदा करने के लिए रद्दी टॉयलेट  पेपर का इस्तेमाल 'कबाड़ के पुनर्चक्रण पद्धति का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में नहीं थम रहीं वारदातें, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, भीड़ ने की आरोपी के घर में तोड़फोड़

महाराष्ट्र : CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शिवाजी का नाम लेते हैं, अनुसरण औरंगजेब का करते हैं

IIT-BHU गैंगरेप के आरोपी बरी, अखिलेश यादव बोले- BJP के महिला सुरक्षा के पाखंड का पर्दाफाश

LPG से लेकर आधार और क्रेडिट कार्ड तक सितंबर में क्या-क्या बदला?

दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, JJP छोड़ 3 MLA भाजपा में शामिल

सभी देखें

नवीनतम

आज से भाजपा का सदस्यता अभियान, देश में 10 करोड़ और मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

भारत: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए WHO की ख़ास मुहिम

Man eating wolf: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए नई रणनीति, होगा रंग बिरंगी गुड़ियों का भी इस्तेमाल

राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

किस गलती की वजह से कटा चिराग पासवान का चालान, क्यों हो रही चर्चा?

अगला लेख
More