रूस में आतंकी हमला, 15 से ज्यादा पुलिसवालों की हत्या, 7 आतंकी ढेर, डरा देगा खूनी खेल का मंजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 जून 2024 (08:35 IST)
Terrorist Attack in Russia Dagestan: रूस पर आतंकी हमला हुआ है। बीते दिन दागेस्तान में आतंकियों ने 2 चर्च, एक सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस स्टेशन को अपना निशाना बनाया। आतंकियों का यह खूनी खेल देखकर हर कोई दहशत में है। चर्च में घुसकर आतंकियों ने पादरी का गला काट दिया और उसमें आग लगा दी।
<

RUSSIA: GUNMEN ATTACK ORTHODOX TEMPLE AND SYNAGOGUE

Gunmen opened fire on a synagogue and Orthodox Church in Derbent in the Republic of Dagestan, leading to a fire breaking out at the synagogue.

Additionally, a police checkpoint in Makhachkala was targeted by gunfire,… pic.twitter.com/1WpMPy7wRk

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 23, 2024 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >थाने में घुसकर आतंकियों ने 15 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया। काले कपड़े पहने हथियारबंद लोग पुलिस वाहनों और सड़कों पर घूम रहे लोगों पर गोलियां चलाते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया में इस आतंक के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वहीं बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रशियन पुलिस ने 7 आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। इससे पहले तीनों इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला। सड़क पर लोगों को पुलिस वालों की खून से सनी लाशें बिखरी थीं। आतंकी हमले के वीडियो सामने आए हैं। चर्च धू-धू कर जला, वहीं लोग इधर उधर भागते दिखे। आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है।
<

BREAKING: Terrorist attack against Orthodox Church & Jewish Synagogue in #Russia Dagestan region.

After deadly terror attack in starting of this Year now this. pic.twitter.com/T0i2ffKzvi

— Vivek Singh (@VivekSi85847001) June 23, 2024 >धाधुंध गोलियां बरसाईं : रिपोर्ट के अनुसार रूस के दक्षिण में बसे राज्य दागेस्तान के डर्बेट शहर में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने ईसाईयों और यहूदियों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। पुलिस कुछ न कर पाए, इसलिए आतंकियों ने धार्मिक स्थलों के पास बने पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया। आतंकियों ने पुलिस स्टेशन में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और थाने में आग लगा दी

हमलावर ISIS या नाटो के हो सकते हैं: रूस की नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने पुष्टि की है कि रूस के मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस एरिया में आतंकी हमला हुआ है। यह एरिया यहूदियों का गढ़ माना जाता है। दागेस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के अध्यक्ष शमील खादुलेव ने बताया कि पुलिस अफसर मावलुदीन खिदिरनबिएव भी आतंकी हमले में मारे गए हैं। रूस के नेशनल गार्ड्स ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि अभी किसी आतंकी संगठन ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमलावर ISIS या नाटो के हो सकते हैं। फिलहाल जांच चल रही है।

फादर निकोले की हत्या : दागेस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के चेयरमैन शमील खदुलेव ने बताया कि यहूदी मंदिर और चर्च दोनों ही डर्बेट शहर में स्थित हैं, जो मुख्य रूप से मुस्लिम उत्तरी काकेशस क्षेत्र में एक प्राचीन यहूदी समुदाय का घर है। पुलिस चौकी पर हमला जॉर्जिया और अजरबैजान के बॉर्डर पर स्थित दागेस्तान शहर की राजधानी माखचकाला में हुआ। फादर निकोले की हत्या कर दी गई है। उनका गला रेत दिया गया। वह 66 साल के थे और बहुत बीमार थे। 
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More