Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

स्विट्जरलैंड पहुंचने वाली गैरकानूनी दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है भारत

हमें फॉलो करें स्विट्जरलैंड पहुंचने वाली गैरकानूनी दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है भारत
, मंगलवार, 7 मार्च 2017 (22:20 IST)
बर्न/ नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड में प्रवेश करने वाली गैरकानूनी दवाओं में से करीब आधी भारत से पहुंचती हैं। स्विट्जरलैंड सरकार ने मंगलवार को इस बारे में आंकड़े जारी किए हैं।
ताजा वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, 2016 में स्विट्जरलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों ने जो दवाएं जब्त की हैं, उनमें सबसे अधिक जोश बढ़ाने वाली दवाएं हैं।
 
स्विट्जरलैंड सरकार की एजेंसी स्विसमेडिक के अनुसार, स्विस सरकार द्वारा 2016 में जब्त की गईं गैरकानूनी तरीके से आयातित दवाओं में से 48 प्रतिशत भारत की हैं। यह लगातार दूसरा साल है, जबकि स्विट्जरलैंड में गैरकानूनी दवाओं के स्रोत के रूप में भारत शीर्ष पर रहा है। हालांकि 2015 में यह आंकड़ा 42 प्रतिशत रहा था।
 
भारत के बाद स्विट्जरलैंड में गैरकानूनी दवाओं का दूसरा प्रमुख स्रोत पश्चिमी यूरोप (ब्रिटेन, जर्मनी और पुर्तगाल) हैं। करीब 13 प्रतिशत गैरकानूनी आयात एशिया (भारत को छोड़कर) होता है। वहीं 9 प्रतिशत गैरकानूनी दवाइयां पूर्वी यूरोप से आती हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पायलट ने की गलत घोषणा, एटीसी ने पकड़ा