पूर्वी लीबिया में आत्मघाती हमला, 8 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (10:44 IST)
बेनगाजी। लीबिया के पूर्वी क्षेत्र में सुरक्षा बैरिकेड के पास हुए एक आत्मघाती कार हमले में शुक्रवार को कम से कम 8 लोग मारे गए जिनमें कुछ आम नागरिक भी शामिल हैं। यह 1 महीने से भी कम समय में इस तरह का दूसरा हमला है।
 
स्थानीय सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारी जनरल फवजी अल-मंसूरी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा बैरिकेड के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों के करीब जाकर खुद को उड़ा लिया। ये सुरक्षा बल लीबिया के खलीफा हफ्तार के प्रति निष्ठावान थे। यह हमला त्रिपोली से 840 किलोमीटर दूर अजदाबिया के निकट हुआ। हमले में 8 अन्य लोग घायल हो गए।
 
अजदाबिया के दक्षिणी हिस्से में 9 मार्च को हुए आत्मघाती हमले में 3 लोग घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More