विश्‍व के 85 करोड़ 30 लाख लोग भुखमरी के शिकार

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (17:36 IST)
संयुक्त राष्ट्र। दुनिया में 85 करोड़ 30 लाख लोग भुखमरी का शिकार हैं। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और हिंसक संघर्षों के कारण पिछले एक दशक में पहली बार इस साल वैश्विक स्तर पर भुखमरी में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
 
संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2030 तक के लिए तय सतत विकास लक्ष्य के तहत पहली बार वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा और पोषण पर रोम में जारी की गई रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गत वर्ष भूखे लोगों की संख्या दुनिया में जहां 81 करोड़ 50 लाख थी वहीं इस साल तीन करोड़ 80 लाख बढ़कर 85 करोड़ 30 लाख हो गई है। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रहे हिंसक संघर्षों की बड़ी भूमिका है।
 
 संयुक्त राष्ट्र की पांच प्रमुख एजेंसियों के अध्यक्षों ने रिपोर्ट की संयुक्त प्रस्तावना में लिखा है, यह खतरे की घंटी है जिसे हम अनसुना नहीं कर सकते। जब तक हम मिलकर खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले कारणों को खत्म करने का प्रयास नहीं करेंगे, तब तक 2030 तक दुनिया से कुपोषण खत्म करने का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा। एक सुरक्षित और समग्र रूप से विकसित समाज के लिए यह पहली शर्त है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में भुखमरी और कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में है। दक्षिणी सूडान इसका ज्वलंत उदाहरण है। इस साल के शुरू में यहां अकाल पड़ा था। युद्ध ग्रस्त नाइजीरिया, सोमालिया और यमन में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। 
 
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जिन क्षेत्रों में शांति है वहां भी हालात सामान्य नहीं हैं। वहां जलवायु परिवर्तन कहर बरपा रहा है। अल नीनो के प्रभाव से इन क्षेत्रों में सूखे और बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदाएं खाद्यान्न संकट उत्पन्न कर रही हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक मंदी ने भी हालात खराब किए हैं।
 
यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन, अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष, बाल विकास कोष, विश्व खाद्य कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मिलकर तैयार की गई है। खाद्य एवं कृषि संगठन की वरिष्ठ अर्थशास्त्री सिंडी होलमैन ने रिपोर्ट पर कहा, भुखमरी विकराल रूप ले रही वैश्विक समस्या है। इससे लोगों का स्वास्थ्य और जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह बड़ा संकट है। इससे मिलकर निबटना होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

J&K Election : हरियाणा की तुलना में 4 गुना ज्‍यादा होंगी रैलियां, नेताओं ने ली अनुमति, 3 चरणों में होंगे चुनाव

RG कर अस्पताल केस : CBI कार्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, न्याय की मांग करते हुए लगाए नारे

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से पूछा, क्या आप आरक्षण पर राहुल की मांग का समर्थन करते हैं?

अगला लेख
More