श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 14 जनवरी 2024 (20:45 IST)
Sri Lanka arrested 12 Indian fishermen : श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। इन मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की अक्सर घटनाएं होती रही हैं।
 
एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने कहा कि मछुआरों को शनिवार को उत्तरी जाफना द्वीप में कराईनगर के तट के पास गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली गईं। इन मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।
 
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते हैं और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं के आरोप में उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं। पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला जल क्षेत्र है, जिसमें दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की अक्सर घटनाएं होती रही हैं। द्वीपीय राष्ट्र की नौसेना ने 2023 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 35 नौकाओं को जब्त करने के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Video : AI से बची 100 से ज्यादा हाथियों की जान, चालक ने सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा

मणिपुर में उग्रवादियों ने की गांव पर बमबारी, सीआरपीएफ और पुलिसकर्मियों ने की जवाबी कार्रवाई

Indore में हिट एंट रन : कार चालक ने पति-पत्नी, बच्चे को मारी टक्कर, 1 किमी तक घसीटा, चीखने चिल्लाने पर भी नहीं रुका

R.G. Kar Medical Case: चिकित्सकों की मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने की धमकी

भोपाल में खनिज कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख
More