रेडियो एंकर बोलीं, सीनेटर ने गलत तरीके से छूआ, जबरदस्ती चूमा

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (12:28 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में लॉस एंजिलिस की रेडियो एंकर ने मिनेसोटा राज्य के सीनेटर अल फ्रैंकेन पर उन्हें जबरदस्ती चूमने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है जिसके बाद सीनेटर को नैतिक जांच का सामना करना पड़ सकता है।

यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोपों की कड़ी में वह कांग्रेस के पहले सदस्य हैं जिन पर यह आरोप लगाया गया है। फ्रैंकेन ने माफी मांगी है लेकिन इस बात को लेकर आलोचनाओं का दौर जारी है। उनके साथी डेमोक्रेट सदस्यों ने उनकी आलोचना की है।
 
एंकर लीएन ट्वीडन ने केएबीसी की वेबसाइट पर फ्रैंकेन और अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के साथ आरोप लगाए हैं। वह केएबीसी में बतौर समाचार एंकर काम करती हैं। तस्वीर में फ्रैंकेन के हाथ ट्वीडन के सीने पर हैं। यह बात तब की है जब दोनों दो साल पहले अफगानिस्तान में सैन्य कर्मियों के लिए परफॉर्म कर रहे थे।
 
फ्रैंकेन सीनेट में चुने जाने से पहले हास्य कलाकार थे। महिला ने कल आरोप लगाया कि शो से पहले फ्रैंकेन ने उनके साथ चुंबन दृश्य का अभ्यास करने पर जोर दिया और इसके बाद जबरदस्ती उन्हें चूम लिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

अगला लेख
More