Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों ने दी दर्दनाक अंत की चेतावनी...

हमें फॉलो करें अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों ने दी दर्दनाक अंत की चेतावनी...
, सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (18:46 IST)
अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर हम अंतरिक्ष में कॉलोनी बसाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो भी खाने की कमी के चलते इंसान एक-दूसने को खाना शुरू कर सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में बसना आसान नहीं है।

खबरों के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बृहस्पति के चंद्रमा कैलिस्टो और शनि के चंद्रमा टाइटन पर इंसानी जीवन को लेकर संभावना जताई है। लेकिन उन्‍होंने इंसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर चेताया भी है। वैज्ञानिकों ने दूर कॉलोनियों के लिए खाने की कमी और बीमारियों को प्रमुख खतरा बताया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप बिना तैयारी के कैलिस्टो पर इंसानों को भेजते हैं तो चीजें गलत होने लगेंगी। खाने की कमी के चलते अगर जीवित रहने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है तो वे एक-दूसरे को खाने लगेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

New Year में GST में बड़ा फेरबदल, कपड़ों से लेकर जूतों तक सब महंगा