हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सऊदी अरब के शहजादे की मौत

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (09:17 IST)
रियाद। सऊदी अरब के एक शहजादे की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। शहजादे के साथ अन्य कई अधिकारियों को लेकर जा रहा यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
 
समाचार चैनल अल-इखबरिया ने असीर प्रांत के उप गवर्नर और पूर्व वली अहद (क्राउन प्रिंस) के बेटे शहजादे मंसूर बिन मोकरेन की मौत की घोषणा की है। समाचार चैनल ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह या हेलीकॉप्टर पर सवार अन्य अधिकारियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 
दुर्घटना की खबर ऐसे समय में आई है जब सऊदी अरब ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ी फेरबदल की है। शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता पर पकड़ मजबूत की है और दर्जनों शहजादों, मंत्रियों तथा करोड़पति उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को पहले ही अघोषित शासक के तौर पर देखा जा रहा है जो सरकार में रक्षा से लेकर आर्थिक क्षेत्र तक को नियंत्रित कर रहा है। ऐसा लगता है कि वह अपने 81 वर्षीय पिता शाह सलमान से सत्ता हासिल करने से पहले अंदरूनी विद्रोह को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना से पहले कल सऊदी अरब ने यमन द्वारा दागी गई मिसाइल को रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट नष्ट किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

केजरीवाल की भरोसेमंद आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानेंं क्यों पार्टी ने लगाया दांव?

अगला लेख
More