Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

रूस की सैनिक टुकड़ी पाकिस्तान पहुंची

हमें फॉलो करें रूस की सैनिक टुकड़ी पाकिस्तान पहुंची
रावलपिंडी , शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (19:45 IST)
रावलपिंडी। रूस की सेना की एक टुकड़ी पाकिस्तान की सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए शुक्रवार को रावलपिंडी पहुंची।

 
पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग के अनुसार पाकिस्तान तथा रूस के सैनिक यहां 2 सप्ताह के संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेंगे, जो 23 सितंबर से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर को समाप्त होगा।
 
दोनों देशों के संयुक्त अभ्यास का नाम 'मैत्री 2016' दिया गया है। यह अभ्यास पर्वतीय क्षेत्र में होगा जिसमें रूस के 200 सैनिक भाग लेंगे। भारत के उरी सैनिक शिविर पर हमले के बाद दोनों देशों के संयुक्त सैनिक अभ्यास को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी और कहा गया था कि इसे स्थगित कर दिया गया किंतु पाकिस्तान के रूस स्थित राजदूत ने इसे भ्रामक प्रचार करार दिया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आरबीआई ने बढ़ाई गोल्ड बॉण्ड जारी करने की तारीख