रूस ने वीटो लगाकर रोकी सीरिया रासायनिक हमलों की जांच

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (19:06 IST)
संयुक्त राष्ट्र। रूस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों से हो रहे हमलों से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में की जा रही जांच को और आगे बढ़ाने से रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को अपने वीटो का इस्तेमाल किया।
 
रूस ने अपने सहयोगी देश सीरिया को निशाना बनाने वाले परिषद के कदमों को रोकने के लिए 10वीं बार अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है। परिषद के 15 सदस्यों ने सीरिया में जहरीली गैस हमलों के साजिशकर्ताओं का पता लगाने के लिए 'ज्वाइंट इनवेस्टिगेटिव मैकेनिज्म' (जेआईएम) को अपना काम जारी रखने की अनुमति देने वाले संयुक्त राष्ट्र मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मत डाले थे।
 
मिस्र और चीन इस दौरान अनुपस्थित रहे और बोलीविया ने भी रूस के साथ इसके खिलाफ मत दिया। परिषद को संबोधित करते हुए अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने वीटो को बड़ा झटका करार दिया।
 
जेआईएम पैनल की जांच को एक वर्ष का कार्य विस्तार की अनुमति देने के लिए रूस और अमेरिका ने परस्पर विरोधी मसौदा प्रस्ताव दायर किए थे, लेकिन रूस ने अंतिम क्षण में अपना प्रस्ताव वापस ले लिया था। प्रस्ताव को परिषद में पारित करने के लिए नौ मतों की आवश्यकता थी, लेकिन पांच देश रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका अपने वीटो का इस्तेमाल कर इसे पारित होने से रोक सकते थे।
 
रूस ने जेआईएम की ताजा रिपोर्ट के बाद उसकी कड़ी निंदा की थी। रिपोर्ट में सीरियाई वायुसेना पर विपक्षी कब्जे वाले गांव खान शेखहुन पर सेरिन गैस हमला करने का आरोप लगाया गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों मारे गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

Karnataka: मंगलुरु में 2 पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त

RG Kar Hospital: बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े

क्या जहर से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत, मजिस्ट्रियल जांच खुलासा?

अगला लेख
More