800000 गोलियों सहित तीन रोहिंग्याई गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (09:03 IST)
कॉक्स बाजार। म्यांमार से यहां मेथाम्फेटामाइन की 800,000 गोलियों की तस्करी का प्रयास करने के आरोप में बांग्लादेश पुलिस ने तीन रोहिंग्या और एक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
 
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में निकटवर्ती म्यामां के रखाइन राज्य से पलायन कर बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुस्लमान पहुंच रहे हैं।
 
बांग्लादेश की विशिष्ट ‘रेपिड एक्शन बटालियन’ (आरएबी) ने बुधवार को नफ नदी के मुहाने पर मछली पकड़ने के एक ट्रॉलर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नदी दोनों देशों में जाती है।
 
आरएबी के एरिया कमांडर मेजर रुहुल अमीन ने बताया, ‘हमने चार लोगों को याबा गोलियों की तस्करी करते पकड़ा है। उनमें से तीन म्यांमार के रोहिंग्या हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है।’ उन्होंने बताया कि नौका से 800,000 याबा गोलियां बरामद हुई हैं। वह इन्हें म्यामांर से लाए थे। दो रोहिंग्या हाल ही में यहां आए थे और एक पहले से रह रहा शरणार्थी है।
 
याबा मेथाम्फेटामाइन तथा कोकेन के मिश्रण के लिए उपयोग किया जाने वाला थाई शब्द है। यह मिश्रण बांग्लादेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय है।
 
रखाइन में 25 अगस्त को हिंसा होने के बाद से करीब 480,000 रोहिंग्या मुस्लिम भाग कर बांग्लादेश आ गए और यहां के दक्षिणपूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शरण लिए हुए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दाना तूफान देगा दस्तक, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस को मिलेगी फूलपुर, बदले में क्या चाहते हैं अखिलेश यादव?

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

अगला लेख
More