1 घंटे में 3.3 इंच बारिश से वॉशिंगटन में भयानक बाढ़, व्हाइट हाउस में भी भरा पानी...

Webdunia
मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (13:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन, वर्जीनिया और कोलंबिया में सोमवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। यहां 1 घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी गिर गया। शहर की सड़कें नहर में तब्दील हो गईं। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में पानी भर गया। मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया।
 
खबरों के मुताबिक अमेरिका नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी। बाढ़ के कारण अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है।
 
जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र को पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया गया। नॉर्थवेस्ट वॉशिंगटन के भी कुछ क्षेत्रों को बाढ़ के कारण बंद किया गया। कोलंबिया जिले के कुछ क्षेत्र में सोमवार देर रात तक बारिश होती रही। यहां आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान हुआ।
 
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण छोटे नालों, शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, सड़कों और अंडरपासों के साथ-साथ अन्य जल निकासी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अगले 2 दिन तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण

जेल के कैदियों के आवेदन पत्र लिखने वाला बंदी कुलदीप बना 'लखपति'

यूपी में युवा उद्यमियों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, CM योगी की बड़ी घोषणा

बम और बातचीत साथ नहीं चल सकते, जम्मू में अमित शाह ने कहा

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!

सभी देखें

नवीनतम

फसलों की बर्बादी और BJP विधायक का डांस, Social Media पर वायरल Video पर फूटा लोगों का गुस्सा

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गोरखपुर में सैनिक स्कूल का किया उद्घाटन, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का किया आह्वान

Video : क्यों नहीं लौटीं Sunita Williams, खाली धरती पर लौटा स्टारलाइनर, अब कब तक रहना होगा

राजकोट दुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के माथे के निशान पर क्यों मचा है बवाल?

Train Video : बाढ़ का जायजा लेने के दौरान रेलवे पुल पर बाल-बाल बचे CM Chandrababu Naidu

अगला लेख
More