दुबई में बोले राहुल, पिछले साढ़े चार सालों में भारत में असहिष्णुता और गुस्सा बढ़ा है...

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (15:06 IST)
दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भारत में असहिष्णुता तथा गुस्सा बढ़ा है और यह सत्ता में बैठे लोगों की मानसिकता की उपज है। कांग्रेस अध्यक्ष संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं।


यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि भारत लोगों पर एक विचारधारा नहीं थोपता बल्कि अनेक विचारों को आत्मसात कर सकता है। उन्होंने आईएमटी दुबई विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत में कहा कि भारत ने विचारों को गढ़ा है और विचारों ने भारत को गढ़ा है। अन्य लोगों को सुनना भी भारत का विचार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत भूख जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है ऐसे में देश में खेल को नंबर एक की प्राथमिकता देना कठिन है।

गांधी ने कहा कि सहिष्णुता हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन हमने पिछले साढ़े चार वर्षों में बहुत-सा गुस्सा तथा समुदायों के बीच खाई देखी है। यह सत्तापक्ष में बैठे लोगों की मानसिकता से उपजा है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा भारत पसंद नहीं करेंगे, जहां पत्रकारों को गोली मार दी जाती है, जहां लोगों की हत्या इसलिए कर दी जाती है क्योंकि उन्होंने अपनी बात रखी। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम बदलना चाहते हैं, आने वाले चुनाव में यही चुनौती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस ग्रह का सबसे बड़ा जेनेटिक संसाधन है और अगले 10 से 15 वर्ष में उपचार तथा चिकित्सा स्वास्थ्य का यही स्वरूप होने वाला है। गांधी ने कहा कि ब्रेन ड्रेन 20वीं सदी का विचार है। 21वीं सदी में लोग ज्यादा गतिमान हैं और उन्हें जहां अवसर मिलते हैं वे वहां चले जाते हैं। व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि आपका देश अवसर मुहैया कराता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More