राजकुमार हैरी बोले, राजशाही से अलग होने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल थी

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (13:01 IST)
लॉस एंजिलिस। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने कहा है कि शाही जीवनशैली से स्वयं को अलग करने की प्रक्रिया उनके और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के लिए बहुत मुश्किल थी। हैरी ने ओफ्रा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार के दौरान अपनी दिवंगत मां राजकुमारी डायना को याद किया जिन्होंने राजकुमार चार्ल्स के साथ तलाक के बाद अपने लिए अलग रास्ता चुना।
ALSO READ: Covid 19: इंदौर में 65 वर्षीय व्यक्ति ने लगवाया पहला टीका, अन्य से की भी टीका लगवाने की अपील
उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत राहत और खुशी की बात है कि मैं अपनी पत्नी के साथ बैठकर आपसे यहां बात कर रहा हूं, क्योंकि मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि उनके (राजकुमारी डायना) लिए उन वर्षों में इस प्रक्रिया से अकेले गुजरना कितना मुश्किल रहा होगा।
 
हैरी ने कहा कि यह हम दोनों के लिए इतना मुश्किल था कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन कम से कम हम एक-दूसरे के साथ थे। इस साक्षात्कार को सीबीएस पर 7 मार्च और इसके अगले दिन ब्रिटेन में प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार की इस क्लिप में जब हैरी यह टिप्पणी कर रहे हैं तो डायना की हैरी के साथ फोटो दिखाई दे रही है जिसमें वे नन्हे हैरी को पकड़े हुए हैं। डायना का कार हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण 1997 में निधन हो गया था।
 
हैरी और मेगन ने मार्च 2020 में स्वयं को शाही जीवन से अलग कर लिया था। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को कहा था कि हैरी और मर्केल ब्रिटेन के शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के तौर पर नहीं लौटेंगे। हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा था कि राजकुमार और राजकुमारी ने महारानी को अपने निर्णय से अवगत कराया है। दोनों की राजशाही से नाता तोड़ने संबंधी घोषणा को 1 साल पूरा होने वाला है। महारानी (94) ने निर्णय के बारे में उन्हें पत्र लिखा और कहा कि उनके नहीं लौटने पर उनकी सभी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजशाही के पद शाही परिवार के अन्य कार्यकारी सदस्यों में वितरित कर दिए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

J&K Election : किश्‍तवाड़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी चुनावी जंग

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

Weather Update : झारखंड में बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप पर किया कटाक्ष, राहुल गांधी पर धनखड़ ने साधा था निशाना

अगला लेख
More