PM मोदी का फ्रांस दौरा : भारतीय समुदाय को किया संबोधित, बोले- भारत और फ्रांस की दोस्ती अटूट

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (01:23 IST)
Prime Minister Narendra Modi's visit to France : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार देर रात पेरिस में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज दिन में प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थीं। मैं अपने मित्र प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ 2 देशों के नेताओं के बीच नहीं है, बल्कि ये भारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है, रिफ्लेक्शन है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, आज का ये नजारा, ये दृश्य अपने आप में अद्भुत है। देश से दूर जब मैं भारत माता की जय का आह्वान सुनता हूं तो ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं। हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी इंडिया जरूर बना लेते हैं। मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है।
 
मोदी ने कहा, भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' है और भारत 'मॉडल ऑफ डायवर्सिटी' भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है, ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा, फ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। करीब 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था। उसी केंद्र का पहला सदस्य आज आपसे बात कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया नई व्यवस्था और नए दौर की ओर बढ़ रही है, भारत की ताकत और भूमिका बहुत तेजी से बदल रही है। लोगों का लोगों से संपर्क भारत-फ्रांस साझेदारी में सबसे मजबूत नींव है। भारत लोकतंत्र की जननी एवं विविधता का मॉडल है, ये हमारी एक बड़ी शक्ति है। दुनिया को यह विश्वास हो गया है कि भारत जल्दी ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। 
 
आज दिन में प्राइम मिनिस्टर एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थीं। मैं अपने मित्र प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है, बल्कि ये भारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है, रिफ्लेक्शन है।
इससे पहले, आज यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री बोर्न ने स्वागत किया। मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, अपनी पहली बैठक में, मोदी ने सीनेट अध्यक्ष लार्चर के साथ सार्थक बैठक की और दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा कई क्षेत्रों में भारत-फ्रांस सहयोग को गहरा करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।
 
मोदी ने कहा, पेरिस में भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दुनियाभर में, हमारे प्रवासियों ने अपनी पहचान बनाई है और उनके परिश्रम एवं मेहनती प्रकृति की प्रशंसा की जाती है। पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांसीसी नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रमुख हस्तियों के साथ कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। दिल्ली से फ्रांस के लिए प्रस्थान से पहले, मोदी ने विश्वास जताया था कि उनकी यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी। (फोटो सौजन्‍य : टि्वटर)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार के लिए पेश किया दावा

आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More