पॉर्न क्लिप ई-मेल करने पर भारतीय शख्स को जेल

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (19:55 IST)
दुबई। दुबई की अदालत ने एक भारतीय शख्स को अपने दोस्त की 13 वर्षीय बेटी को अश्लील सामग्री वाला वीडियो ई-मेल करने और उससे छेड़खानी के जुर्म में 3 महीने की जेल की सजा सुनाई। किशोरी की मां उसका ई-मेल चेक कर रही थी तभी उसे पता चला कि अगस्त 2017 में अश्लील क्लिप वाले कई ई-मेल उसकी बेटी को मिले थे।


'गल्फ न्यूज' के मुताबिक, मां ने जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि परिवार का ही एक दोस्त घर आने पर उसे गलत तरीके से छूता था और वह अभद्र क्लिप भेजता था। फरवरी में दुबई की अदालत ने भारतीय शख्स को छेड़खानी और अश्लील ई-मेल भेजने पर 3 महीने के लिए जेल की सजा सुनाई थी।

आरोपी ने फैसले के खिलाफ अपील की और अपीली अदालत से उसे बरी करने का अनुरोध किया, लेकिन मंगलवार को वह अपनी अपील हार गया और उसे 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More