पोप ने 15 साल के लड़के को माना संत, कैंसर से हुई थी मौत, जानें क्‍या है मामला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 मई 2024 (10:26 IST)
Pope Francis canonizes 15 year old boy : पोप फ्रांसिस ने लंदन में पैदा हुए एक 15 साल के किशोर को मरणोपरांत संत माना संत है। इस किशोर का नाम कार्लो अकुतिस है, जिसकी 2006 में कैंसर से मौत हो गई थी। संत की उपाधि के लिए कार्लो अकुतिस के मरणोपरांत चमत्कारों को भी श्रेय दिया जा रहा है।
 
खबरों के अनुसार, अल्पायु में ही मौत से पहले कार्लो अकुतिसस ने ईसाइयत के ऑनलाइन प्रचार के लिए काफी मेहनत की थी। कार्लो के शव को इटली के असिसि शहर में रखा गया है। कार्लो अकुतिस को गॉड्स एन्फ्लुएंसर यानी ईश्वर का प्रभाव बढ़ाने वाले के तौर पर भी जाना जाता है। कार्लो का जन्म ब्रिटेन में हुआ था और उसकी मां इटली मूल की थी। इसके अलावा उसके पिता इटली मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं।
ALSO READ: असम: जादू-टोने के खिलाफ बिल, सीएम के बयान पर ईसाई तबका नाराज
कैंसर से मौत से पहले कार्लो ने अपने पैरेंट्स से कहा था, मुझे मरने में खुशी है क्योंकि मैंने एक मिनट भी नहीं गंवाया और जिंदरी पूरे मन से जी है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिससे भगवान दुखी हों। पोप फ्रांसिस ने 2020 में असीसी में कार्लो अकुतिस को धन्य घोषित किया। 
 
कोस्टा रिका की रहने वाली एक महिला की बेटी ब्रेन हैमरेज की शिकार थी। उसने कार्लो के शव के सामने प्रार्थना की तो वह ठीक हो गई और दिमाग से खून की ब्लीडिंग भी बंद हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार एक बच्चे को बचाने के चमत्कार का श्रेय भी कार्लो को दिया जाता है।
ALSO READ: क्रिसमस पर बोले PM मोदी, ईसाई समुदाय के साथ मेरा बहुत पुराना नाता, बताई एक बड़ी बात
गुरुवार को संत प्रकरण के लिए गठित परमधर्मपीठीय परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो से मुलाकात करते हुए पोप फ्रांसिस ने कई पुरुष और महिला उम्मीदवारों की संत घोषणा की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। कार्लो अकुतिस के माध्यम से हुए चमत्कार को मान्यता मिलना निश्चय ही युवा कैथलिकों के लिए सबसे खुशी की बात है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More