sawan somwar

फिलीपींस में मौजूद हैं आईएसआईएस के 1,200 आतंकी

Webdunia
रविवार, 4 जून 2017 (14:14 IST)
सिंगापुर। इंडोनेशिया के रक्षामंत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच पर रविवार को कहा है कि फिलीपींस में इस्लामिक स्टेट समूह के करीब 1,200 आतंकी मजूद हैं। इनमें विदेशी भी हैं तथा इंडोनेशिया के भी 40 आतंकी हैं।
 
फिलीपींस के मरावी शहर में फिलीपींसी सैनिकों और इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के बीच खूनी लड़ाई के बीच इंडोनेशिया के रक्षामंत्री रियामिजारड रियाकुड ने सिंगापुर में इन आतंकियों को ‘किलिंग मशीन’ बताया है और इनके खिलाफ पूर्ण क्षेत्रीय सहयोग की अपील की है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे शनिवार रात बताया गया कि फिलीपींस में आईएसआईएस के 1,200 आतंकी मौजूद हैं, उनमें से 40 इंडोनेशिया के हैं। इस 3 दिवसीय सिंगापुर सम्मेलन में अमेरिका के रक्षामंत्री जिम माटिस ने भी हिस्सा लिया था। यहां बढ़ते आतंकवाद के खतरे सहित सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट समूह के साथ लड़ चुके सैकड़ों दक्षिण एशियाई आतंकियों के वापस लौटने के मुद्दे पर बातचीत की गई।
 
सरकारी बलों द्वारा इस्लामिक स्टेट आतंकी के नेता इसनीलोन मरावी को पकड़ने की कोशिश के बाद सैकड़ों आईएसआईएस आतंकी हमलावर मरावी शहर में उपद्रव कर रहे हैं। मुख्य रूप से कैथोलिक बहुल वाले इस देश में यह शहर मुस्लिम बहुल है, यहां 2,00,000 मुस्लिम हैं।
 
सिटी सेंटर पर करीब 2 सप्ताह से 50 से अधिक बंदूकधारी नियंत्रण कर रहे हैं। लड़ाई की शुरुआत के बाद अब तक 177 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 120 आतंकी शामिल हैं, वहीं फिलीपींस के रक्षा उपमंत्री रिकार्डे डेविड ने इसी मंच पर कहा कि इंडोनेशिया द्वारा 1,200 आईएस आतंकियों का आंकड़ा उनके लिए नया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

VinFast ने खत्म किया इंतजार, लॉन्च किए सस्ते स्कूटर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

अगला लेख