मानव शरीर का एक अंग, जिसके बारे में आप नहीं जानते...!

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (14:29 IST)
न्यूयॉर्क। वैज्ञ‍ानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग का पता लगाया है और इसे उन्होंने मेसंटेरी का नाम दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानव शरीर में 79 अंग ऐसे हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों को ज्ञान नहीं हैं। इस नए अंग को मेसन्टेरी नाम दिया गया है और यह नया अंग हमारे पाचन तंत्र में स्थित है। इस अंग की स्थिति और आकार का तो पता चल गया है लेकिन शरीर में इसकी भूमिका क्या है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। 
 
इससे पहले तक इस अंग को इंटस्टाइन और एब्डोमन को जोड़ने वाली रचना ही माना जाता था लेकिन इस खोज से यह पुष्टि हो गई है कि यह एक अलग अंग ही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस अंग का पता लगने के बाद पाचन तंत्र से जुड़ी कई बीमारियों के इलाज और दूसरी चीजों को समझने में आसानी होगी। 
 
यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लिमरिक के शोधकर्ता जे. केल्‍विन कॉफी ने सबसे पहले इस अंग की खोज की है और वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह शोध द लान्सेट में प्रकाशित किया गया है। अपने शोधपत्र में उन्होंने लिखा है कि 'हमने शरीर रचना और इसकी आकारिकी को जाना है लेकिन अब पता लगाना है कि इस अंग का काम क्या है? वैज्ञानिक यह पता लगाने में जुटे हैं कि पेट संबंधी बीमारियों में इसका कार्य क्या है?'
 
दिल, दिमाग, लिवर, फेफड़ा और किडनी शरीर के प्रमुख अंग हैं, लेकिन इसके साथ ही शरीर में 79 अंग और भी हैं जो हमारी शारीरिक प्रक्रिया को नियत बनाए रखते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं। इस बारे में उनका कहना है कि चिकित्सा शास्त्र के छात्रों के सामने मेसेंटरिक साइंस का एक पूरा क्षेत्र खुल गया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

अगला लेख
More