पेरिस समझौते में अलग-थलग पड़ा अमेरिका

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (17:08 IST)
बॉन। सीरिया के जलवायु परिवर्तन को लेकर पेरिस समझौते में शामिल होने के फैसले के बाद अमेरिका दुनिया का अकेला देश रह गया है, जो इसके विरोध में है। जर्मनी के बॉन शहर में चल रहे जलवायु सम्मेलन में सीरिया ने यह जानकारी दी है।
 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल जून में अमेरिका को पेरिस समझौते से अलग कर लिया था। पेरिस समझौता जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए सबसे अहम वैश्विक समझौता है। इस समझौते के तहत दुनियाभर के देश जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए एक साथ आए हैं।
 
वर्ष 2015 में जब पेरिस समझौता हुआ था तब सिर्फ सीरिया और निकारागुआ ही इससे बाहर थे लेकिन इसी साल अक्टूबर में निकारागुआ भी समझौते में शामिल हो गया। हालांकि समझौते के नियमों के तहत अमेरिका 2020 में ही इससे बाहर हो सकेगा। 
 
ट्रंप ने समझौते से अलग होने का ऐलान करते हुए कहा था कि ये समझौता चीन और भारत जैसे देशों को फायदा पहुंचाता है जबकि अमेरिका जैसे देश को दंडित करता है और इसकी वजह से अमेरिका में लाखों नौकरियां चली जाएंगी तथा समझौते की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान, 24 सीटों पर दिखा वोटर्स का उत्साह, किसकी नैया होगी पार?

Weather Updates: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

शिवसेना MLA गायकवाड़ ने फिर दिया विवादित बयान, कांग्रेसी को दफना देंगे

सबसे बड़ा सवाल, क्‍या भाजपा वर्ष 2014 को जम्‍मू कश्‍मीर में दोहरा पाएगी

अगला लेख
More