संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग

Webdunia
रविवार, 30 सितम्बर 2018 (10:32 IST)
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि 'अनसुलझा विवाद' भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति हासिल करने पर असर डाल रहा है और यह 'मानवता के अंत:करण पर धब्बा' बना हुआ है।
 
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में आम चर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामाबाद 'संप्रभु समानता और आपसी सम्मान' के आधार पर नई दिल्ली के साथ संबंध चाहता है।
 
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम गंभीर और व्यापक वार्ता के जरिए विवादों का समाधान चाहते हैं जिसमें चिंता के सभी मुद्दे शामिल हों। महासभा बैठक से इतर विदेश मंत्रिस्तरीय वार्ता रद्द किए जाने पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करना चाहता था लेकिन नई दिल्ली ने 'शांति पर राजनीति को' तरजीह देते हुए वार्ता रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ महीने पहले जारी डाक टिकटों को बहाना बनाया। 
 
कुरैशी ने कहा कि दक्षिण एशिया में लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान करने के लिए बातचीत एकमात्र रास्ता है और इसने क्षेत्र को अपनी असली क्षमता को साकार करने से रोक रखा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

अगला लेख
More