सावधान, लड़ाई को नाभिकीय युद्ध में बदल सकते हैं पाकिस्तान के परमाणु हथियार

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (15:14 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के एक थिंक-टैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार ना सिर्फ क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं बल्कि वह लड़ाई को नाभिकीय युद्ध के स्तर तक ले जाने का एकदम सटीक रास्ता भी हैं।
 
अटलांटिक काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट ‘एशिया इन सेकण्ड न्यूक्लियर एज’ में कहा है कि ऐसा मालूम पड़ता है कि पाकिस्तान ने अभी तक अपनी परमाणु हथियार योजना का संचालन शुरू नहीं किया है।
 
इस महीने जारी रिपोर्ट में संस्था ने कहा है, 'पाकिस्तान का परमाणु हथियार कार्यक्रम रक्षा और सुरक्षा के कारणों से खतरनाक है और इसलिए भी खतरनाक है कि वह एक सामान्य लड़ाई को नाभिकीय युद्ध बनाने का सबसे सटीक रास्ता है। ऐसा मालूम नहीं होता है कि पाकिस्तान ने अभी तक अपनी परमाणु हथियार योजना का संचालन शुरू किया है।'
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में सबसे बड़ा खतरा बड़े, अत्याधुनिक और विविध परमाणु हथियारों से नहीं है बल्कि यह खतरा उनकी सुरक्षा कर रहे संस्थानों की स्थिरता को लेकर है।
 
उसमें कहा गया है कि इस संबंध में, भविष्य में पाकिस्तान की स्थिरता का कयास लगाना आसान नहीं है। पिछले चार दशकों में चरमपंथी जिहादी राज्येतर तत्वों के माध्यम से अफगानिस्तान और भारत में अशांति फैलाने की पाकिस्तान के प्रयासों से उसे भी तगड़ा झटका लगा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

मोदी 16 सितंबर को अहमदाबाद गांधीनगर के बीच मेट्रो रेल विस्तार का करेंगे उद्घाटन

हरियाणा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी, कांग्रेस ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

करोड़ों का सोना बरामद करते हुए 4 बदमाश गिरफ्तार, सर्राफ के यहां हुई डकैती का हुआ खुलासा

अजान से 5 मिनट पहले बंद होंगे दुर्गा पांडाल के म्यूजिक सिस्टम, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने दिखाया रंग

क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच

अगला लेख
More