पाकिस्तान का 'काफिर' बम, भारत को दी परमाणु हमले की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (19:17 IST)
नई दिल्ली। लगता है कि पाकिस्तान ने अपने सेना प्रमुख बाजवा की हाल ही में सऊदी अरब में हुई अपने सेना प्रमुख की बेइज्जती से सबक नहीं लिया है। अब एक बार फिर पाक के विवादित और बड़बोले मंत्री शेख रशीद ने भारत को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। 
 
शेख रशीद ने पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार भारत के साथ युद्ध हुआ तो वह परंपरागत युद्ध नहीं होगा। इस बार हम भारत पर परमाणु बम से हमला करेंगे। पाक असम तक निशाना बना सकता है। 
 
पाकिस्तान के इस मसखरे मंत्री ने कहा कि बम गिराते समय हम इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि इससे मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं हो। रशीद ने दिल्ली के शाहीनबाग, बेंगलुरु, अलीगढ़ आदि स्थानों पर कुछ समय पहले हिंसा का भी समर्थन किया। 
<

بھارت نے حملہ کیا تو ایٹمی جنگ ہوگی، شیخ رشید احمدhttps://t.co/jLf2Q1NHjo#Pakistan@ShkhRasheed

— Nadeem Malik (@nadeemmalik) August 20, 2020 >चीन के साथ : डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए रशीद ने कहा कि चीन नेपाल, श्रीलंका, ईरान, रूस को लेकर एक नया ब्लॉक बना रहा है। हमें चीन के साथ खड़ा होना है। इसी चैनल पर बातचीत करते हुए रशीद ने यह भी कहा कि वे कोरोना से अभी पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान में टीका नहीं मिलने पर भी चिंता जताई। 
 
मसखरापन नई बात नहीं : पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद अहमद अपने मसखरेपन के लिए काफी मशहूर हैं। पहले भी कई बार वे बचकाने बयान दे चुके हैं। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कहा था कि पाकिस्तान के पास 125 से 250 ग्राम वजन के छोटे परमाणु बम हैं, जो किसी भी इलाके को तबाह करने में सक्षम हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

J&K Election : चुनाव मैदान में उतरे 908 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी निर्दलीय

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

अगला लेख
More