जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की 100 टुकड़ियां भेजने से डरा पाकिस्तान, उठाया यह बड़ा कदम

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (07:39 IST)
इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और भारत द्वारा जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की 100 टुकड़ियां भेजने के फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इसके मद्देनजर पाकिस्तान ने ‘संकट प्रबंधन प्रकोष्ठ’ की स्थापना की है।
 
शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने बताया कि यह प्रकोष्ठ सभी हितधारकों को सीमा की स्थिति और कूटनीतिक संपर्कों से अवगत रखेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि विदेश मंत्रालय में इस प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। यह पूरे हफ्ते बिना किसी ब्रेक के चालू रहेगा।
 
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग थलग करने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। (भाषा/वेबदुनिया) 
 
भारत की आक्रामक कूटनीति की वजह से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बढ़ा है। इसी दबाव की वजह से पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के मुख्यालय पर कड़ी कार्रवाई करना पड़ी। पाक सेना ने जैश मुख्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

पालनपुर में गुजरात का पहला और भारत का दूसरा 3 लेग एलिवेटेड ब्रिज तैयार

गुजरात को मिली देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात

लेबनान पेजर ब्लास्ट: क्या मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस बन सकते हैं नए हथियार

UP: वृन्दावन में झोपड़ी में साध्वी को जलाने का आरोपी साधु गिरफ्तार

प्रियंका गांधी का सवाल, क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहती है भाजपा?

अगला लेख
More