नीदरलैंड्‍स का वेनिस- गिएथूर्न

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (17:05 IST)
हेग। इस कस्बे के बारे में दुनिया को बहुत कम जानकारी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां के लोग सड़क की जगह पानी की सड़कों पर चलते हैं। बताया जाता है कि यह शहर 18 वी शताब्दी में जमीन में गड़ा मिला था।
 
प्राप्त जानकारी के आधार पर 'नीदरलैंड का वेनिस' कहा जाने वाला एक और नगर इस धरती पर मौजूद है जिसे 'गिएथूर्न' के नाम से जाना जाता है। इस शहर की आबादी महज 2,600 के करीब है। यहां सड़कों से ज्यादा नहरों का उपयोग किया जाता है। 
 
कहीं भी आना-जाना हो तो लोग नहरों से ही जाते हैं। यहां पोस्टमैन भी अपनी डाक नाव के जरिए बांटने जाता है। दरअसल, इस शहर की नहरों का जाल अत्यधिक प्रभावशाली है। दूर-दूर तक फैले हुए खेतों में जाने के लिए भी लोग इन्ही नहरों का इस्तेमाल करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कस्बे में लकड़ी से बने 176 पुल हैं जोकि इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ यहां जुटती है। कार और बाइक की चिल्लपों से दूर यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र बन गई है। 
 
इस शहर में पर्यटकों को वाहन शहर से बाहर रखने की हिदायत दी जाती है। यहां आने वाले पर्यटक खूबसूरत नावों से पूरे शहर में घूमते हैं। बताया जाता है कि यहां सर्दियों के समय लोग विशेष तौर पर आइस स्केटिंग करने आते हैं। ठंड में भी यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। 
 
यहां आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई होटल्स और रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। बताया जाता है कि इस शहर की खोज 18 वीं शताब्दी में हुई थी। जब लोग यहां रहने आए तब उन्होंने देखा कि बाढ़ के कारण यहां जगह-जगह पर दलदली मिट्टी फैली हुई है। 
 
लोगों ने इस मिट्टी की उपयोगिता को समझा और खुदाई करना शुरू किया। कई सालों तक जब खुदाई का काम जारी रहा तो जगह-जगह नहरें बन गईं। तब जाकर यह अनोखा नगर दुनिया की नजरों के सामने आया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More