आंखें नहीं एक्स-रे मशीन कहें

Webdunia
सोमवार, 13 नवंबर 2017 (15:48 IST)
मॉस्को। अगर सारंस्क, पश्चिमी रूस की रहने वाली नताश देमकिना को सुपरह्यूमन कहा जाए तो  आश्चर्य की बात नहीं होगी। विदित हो कि यह सभी जानते हैं कि चिकित्सा विज्ञान इंसान के शरीर के अंदरूनी रहस्यों के बारे में जानने के लिए एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल करता है। इससे पहचान होती है कि शरीर के अंदर कौन सी बीमारी है? 
 
लेकिन नताश डेमकिना एक इंसानी एक्स-रे मशीन हैं और वे मात्र अ‍पनी आंखों से देखकर किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंदरूनी हालात बता देती हैं। पर रूस के लोगों के लिए यह तनिक भी आश्चर्य करने वाली बात नहीं है क्योंकि रूस में कुछेक ऐसे लोग भी मौजूद हैं जोकि साइंस के दायरे को भी पीछे छोड़ जाते हैं।
 
इस कारण से रूस की नताशा डेमकिना को दुनिया की जीती-जागती एक्स-रे मशीन के नाम से जाना जाता है। नताशा में एक ऐसी अद्भुत शक्ति है जिसके बारे में जानकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। उनकी आंखें ही एक्स-रे मशीन की तरह काम करती है और वे किसी भी इंसान के अंदर के अंगों को देखकर उसकी बीमारी के बारे में पता लगा लेती हैं। नताशा की इस अद्भुत शक्ति के विषय में जानने वाले वैज्ञानिक भी इनकी इस अद्भुत क्षमता के रहस्य को नहीं जान पाए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि नताशा के बारे में कहा जाता है कि उसने जो कुछ भी अपनी आंखों से देखकर बताया है वह कभी गलत नहीं निकला है। हालांकि वह जो शरीर के अंदर की खराबी को देखने और उसको समझने में कुछ समय लगता है लेकिन इसके बाद वह बीमारी को एकदम सही पहचानकर बता देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद

बिगड़ी बात सुधारकर रिश्ते दुरुस्त करना चाहते हैं भारत-मालदीव

गडकरी ने बताया, क्या है लोकतं‍त्र की सबसे बड़ी परीक्षा?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

अगला लेख
More