NASA ने मंगल ग्रह पर स्थित अपने हेलीकॉप्टर की आवाज जारी की

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (12:11 IST)
केप केनावेरल (अमेरिका)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने मंगल पर भेजे गए अपने हेलीकॉप्टर की शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा करने के बाद लाल ग्रह पर उसकी आवाज जारी की है, जो मच्छर के भिनभनाने की आवाज की तरह प्रतीत होती है। नासा की कैलीफोर्निया स्थित 'जेट प्रपल्शन लेबोरेटरी' ने शुक्रवार को 'इन्जेनुइटी' हेलीकॉप्टर की 5वीं परीक्षण उड़ान भरने से पहले अब तक की पहली ऑडियो (श्रव्य) क्लिप जारी की।

ALSO READ: NASA Perseverance Rover Landing Video: नासा ने जारी किया मंगल ग्रह का पहला वीडियो
 
एक सप्ताह पहले चौथी उड़ान के दौरान 2,500 परिक्रमण प्रति मिनट की गति से घूमने वाले हेलीकॉप्टर के ब्लैड की आवाज बहुत धीमी थी। यह किसी मच्छर के भिनभिनाने जैसी आवाज प्रतीत होती है। इसका कारण है कि 4 पाउंड (1.8 किलोग्राम) वजनी यह हल्का हेलीकॉप्टर 'पर्सिवरेंस' रोवर के माइक्रोफोन से 260 फुट से अधिक दूरी पर था। 
 
वैज्ञानिकों ने ब्लैड के घूमने की आवाज को अलग करके उसे बढ़ाया ताकि उसे सुना जा सके। नासा के प्रायोगिक मंगल हेलीकॉप्टर ने 19 अप्रैल को धूलभरी लाल सतह से पहली उड़ान भरी थी और किसी अन्य ग्रह पर पहली नियंत्रित उड़ान की उपलब्धि हासिल की। 
 
इस घटनाक्रम की तुलना राइट ब्रदर्स के प्रयोग से की जा रही है। इन्जेनुइटी हेलीकॉप्टर ने 1903 के राइट फ्लायर के सरीखे विंग फैब्रिक के साथ उड़ान भरी। राइट फ्लायर ने उत्तर कैरोलिना के किटी हॉक में ऐसा ही इतिहास रचा था। हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को 108 सेकंड की उड़ान भरी। इन्जेनुइटी ने फरवरी में मंगल के लिए उड़ान भरी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More